यूपी: BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, कानून व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप

0
योगी
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधी पार्टियों के बाद अब सत्ता पक्ष के विधायक ने भी अपनी सरकार(योगी आदित्यनाथ) को घेरा है। प्रदेश के बलरामपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के विधायक पल्टूराम ने कानून व्यवस्था और दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड में गुंडाराज, पूर्व उप मेयर समेत 4 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 
विधायक पल्टूराम ने मीडिया को जारी किये गए पत्र में तरबगंज थाना की पुलिस और गोंडा के पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुये कहा है की जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह घवस्त हो चुकी है। पुलिस अपराधियो पर कार्यवाही करने के बजाय उनसे रिश्वत लेकर उनको बचाने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  संघ के बयान पर बोले शरद यादव, आरक्षण विरोधी है RSS

 
पल्टूराम ने कहा कि दलितों के बार बार थानों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है, जिससे दलितों की हत्या हो रही है। बीजेपी विधायक ने बताया कि गोंडा के तरबगंज में चार जून को दलित रमई कोरी को गोली मार दी गई थी।

 

जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक गोंडा पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि गोंडा के पुलिस अधीक्षक दलितों पर हो रहे हमलों पर अपराधियो के खिलाफ कोई कार्यवाही न करके उलटे उन्हीं लोगों को धमका रहे है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने पीएम मोदी को दी नसीहत, 'डोनाल्ड ट्रंप की तरह देश हित में करें काम'