अमित शाह को लंच कराने वाले कट्टर कार्यकर्ता ने छोड़ी पार्टी, इस पार्टी में हुए शामिल

0
अमित शाह
फाइल फोटो

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान चर्चा में आये दो पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन छोड़कर आज(3 मई) राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नक्सलबाड़ी इलाके के दक्षिण कटियाजोत गांव में रहने वाली गीता और उसके पति राजू महाली वर्षों से BJP के साथ जुड़े रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी को पीएम ने बताया कालेधन और भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार, विपक्ष ने कहा- दिशाहीन मोदी, बस जुमलेबाजी कर रहे हैं

 

पार्टी अध्यक्ष ने अपने तीन दिन के बंगाल दौरे के दौरान इस आदिवासी परिवार के घर भोजन किया था जिसके बाद यो दोंनों काफी चर्चा में आ गए थे। इस दौरान शाह के साथ पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी थे। यहां उन्हें चावल, मूंग की दाल, परवल फ्राई, स्क्वेश करी, सलाद और पापड़ परोसे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  हाईकोर्ट का महत्त्वपूर्ण फैसला, ब्रेक-अप के बाद लड़के पर रेप का आरोप लगाना ठीक नहीं

 

वहीं बीजेपी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस पर आदिवासी दंपती का अपहरण कर जबरन उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, यह आदिवासी दंपती मंगलवार सुबह से ही गायब है और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  देखिये- 68वें गणतंत्र दिवस परेड का राजपथ से LIVE

 

गौरतलब है कि अमित शाह ने यहां दावा किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस हिंसा फैला रही है, लेकिन अंतत: बंगाल में बीजेपी की जीत पक्की है. इसे कोई नहीं रोक सकता।