मायावती ने 2 न्यूज चैनलों में खपाए करोड़ों के 500 और 1000 के पूराने नोट!

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह की मानें तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी का टिकट प्रति कंडीडेट करीब 2 से 3 करोड़ रुपये में बेचकर मोटी रकम कमाई थी। यही नहीं अपने बर्थडे के नाम पर भी उन्होंने पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों से 20 – 20 लाख रुपये की उगाही कर अरबों रूपया जमा किया हुआ था। बताया जाता है कि अब आयकर विभाग की आईटी सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के उपचुनावों में महागठबंधन की तैयारी ?

सिंह का आरोप है कि मायावती के पास अभी भी बहुत धन बचा हुआ है। वह इस कालेधन को सफ़ेद करने के लिए एड़ी चोटी किये हुए हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी कि नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टियां उनकी इस नीति के खिलाफ हंगामा कर रही है। इधर मायावती ने अपनी काली कमाई का पैसा नोएडा स्थित दो चैनलों में लगाया हुआ है। इन चैनलों के कर्मचारियों को प्रतिमाह दिए जाने वाले वेतन को लेकर उन्होंने अपने हिस्से में इस बार वही पुरानी नोटें भेज दी हैं, जिनका चलन बाजार में बंद हो चुका है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में खुलेगा मैडम तुसाद म्यूजियम, बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी

बहरहाल करोड़ों की इस रकम को चैनल के कर्मचारी भी लेने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते कर्मचारियों को अब अपने वेतन को लेकर खतरे की घंटी बजती हुई दिखाई दे रही है। उधर आयकर विभाग की आईटी सेल ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  नये नोट की खुशी, "चल बेटा सेल्फी ले ले रे"
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse