गुरदासपुर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

0
पाकिस्तानी
प्रतिकात्मक तस्वीर

पंजाब में पाकिस्तान से लगती सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया। सुबह 6.20 बजे गुरदासपुर के पहाड़ीपुर में बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिये को मार गिराया।

ये घुसपैठिया पहाड़ीपुर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे बार-बार ललकारा लेकिन घुसपैठ की कोशिश नहीं रुकने पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: लालू के करीबी RJD नेता पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या

इसी महीने की शुरुआत सीमा सुरक्षा बल ने एक बुजुर्ग पाकिस्तानी नागरिक को वापस उसके देश भेज दिया जो गलती से भारतीय सीमा में घुस आया था। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तानी नागरिक 2 मार्च को अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर इस तरफ आ गया था। उसे जम्मू जिले में 3 मार्च को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी पर पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की विधानसभा सीट पर उपचुनाव रद्द, वोट के बदले नोट बांटने का आरोप

इससे पहले पिछले महीने जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास में एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को बीएसएफ ने ढेर किया था। कर दिया। इस दौरान एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार (23 फरवरी) रात अखनूर तहसील के परगवाल सेक्टर में महिला घुसपैठी को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुक जाने के लिए चेतावनी दी जिसे अनसुना करने पर जवानों की गोलीबारी में वह मारी गई। बाद में उसका शव पाकिस्‍तान को सौंप दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया की सबसे ताकतवर फौज में भारत का तीसरा स्थान