हिमाचल में बस दुर्घटना, एक महिला की मौत, 26 घायल

0

दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक निजी बस के एक खाई में गिर जाने से आज एक महिला की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गये। दुर्घटना शाम को करीब पांच बजे मंडी जिले के सुंदरनगर उप-मंडल के खुराहल गांव में घटी।

इसे भी पढ़िए :  J&K: महबूबा को एक और झटका, PDP के एक अन्य नेता ने दिया इस्तीफा

बस जब सुंदरनगर से धरली जा रही थी तब वह यहां से 45 किलोमीटर एक खाई में गिर गई।

मंडी के पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार के अनुसार, मृत महिला की पहचान 24 वर्षीय कंचन देवी के रूप में की गई है जबकि घायलों को सुंदरनगर के सिविल अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है और इनमें से एक को मंडी के जोनल अस्पताल में भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 'सबूत मांगकर रेप पीड़िता को परेशान न करें अदालतें'

बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जो की खुद भी दुर्घटना में घायल हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में भीड़ ने दलितों को पीटा, 6 गंभीर रूप से घायल