पंजाब में दिल्ली पुलिस नहीं देगी सीएम केजरीवाल को सुरक्षा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के उनके पांच दिवसीय दौरे के समय सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि उसका ‘‘उस राज्य में अधिकार क्षेत्र नहीं है।’’

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल की इस यात्रा के दौरान पंजाब पुलिस से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘‘हमने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार नहीं किया है।

इसे भी पढ़िए :  डूबते गांव को बचाने के लिए SDM बने मजदूर

वह पांच दिन के लिए दिल्ली से पंजाब जा रहे हैं। सुरक्षा नियमों के अनुसार यदि वह कार या ट्रेन से यात्रा करते हैं तो हमें उन्हें उस राज्य में पहले गंतव्य क्षेत्र पर छोड़ना है और इसके बाद राज्य की पुलिस जिम्मेदारी निभाती है।’’

इसे भी पढ़िए :  LIVE कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप- सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को दिए 2 करोड़ रुपये

अधिकारी ने कहा कि ‘‘उन्हें पूर्ववर्ती यात्राओं के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई गई, क्योंकि हमारे पास संबंधित राज्य की पुलिस को पत्र लिखने का समय नहीं था और वे यात्राएं कम समय की थीं। यह दौरा लंबा है और हम इतने लंबे समय तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते।’’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: अलगाववादियों ने PM मोदी के इस बयान को नकारा, बुलाई संयुक्त बैठक