आंध्र प्रदेश में सैलरी संकट, CM के RBI गवर्नर को मैसेज भेजने के बाद चार्टर्ड प्लेन से आए 2,420 करोड़ रुपए

0
आंध्र प्रदेश में सैलरी

आंध्र प्रदेश में सैलरी के लिए राज्य सरकार के पास नकदी नही होने के कारण CM चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कैश की कमी को देखते हुए आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को अर्जेंट मैसेज भेज जल्द पैसा भेजने की गुहार लगाई जिसके बाद RBI ने शुक्रवार को चार्टर्ड फ्लाइट से विशाखापट्टनम और तिरुपति 2,420 करोड़ रुपया भेजा।

इसे भी पढ़िए :  J&K: भारतीय सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़

राज्य को कैश भेजे जाने के बाद नायडू ने कहा, ‘हमने राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क मार्ग से पैसे भेजने की कोशिश की। हमने बैंककर्मियों से कहा कि वे सभी वर्ग के लोगों के लिए पैसे उपलब्ध रखें।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: GDP दर में चीन से पिछड़ जाएगा भारत!

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 240 करोड़ रुपये सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को भेजे गए हैं, जबकि कम प्रभावित राज्यों में 160 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए 1 दिसंबर तक 3,000 करोड़ न भेज पाने पर नायडू आरबीआई से नाराज थे।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी-नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने वाली पहल: जेटली