चिटफंड स्कैमः TMC सांसद सुदीप और तापस से एक साथ पूछताछ, भेजा गया जेल

0
चिटफंड

रोजवैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल से सीबीआई ने पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ संयुक्त रूप से पूछताछ की। इसके बाद तापस को जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स कांड में फंसे 'आप' के बर्खास्त मंत्री बने बीजेपी के चुनाव प्रचार का हिस्सा

कोलकाता में 30 दिसंबर को गिरफ्तार और अगले दिन ओडिशा लाए गए पाल को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया क्योंकि उनकी दो चरणों में छह दिन की हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, 1 सीट पर सिमट गई कांग्रेस

भाषा की खबर के अनुसार, सांसद के वकील सब्यसाची बनर्जी ने इससे पहले जमानत याचिका दायर की थी लेकिन न्यायाधीश पीके मिश्रा ने इस पर फैसला सुरक्षित रखा और पाल को 19 जनवरी तक यहां झारपाडा जेल भेजा।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- हिटलर से ज्यादा कहर बरपा रहे हैं