कौन है सीएम की रिश्तेदार का कातिल ?

0

झारखण्ड में कानून-व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है। इसकी पोल उस वक्त खुली जबन सीएम रघुवर दास की रिश्तेदार खेमलता देवी की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। ये वारदात सीएम के होम टाउन जमशेदपुर में अंजाम दी गई। अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से खेमलता देवी की गर्दन और पेट पर चाकू से वार किया। उनके सिर में भी चोट के निशान मौजूद थे।
घटना के वक्त खेमलता देवी तमशा रोड पर बने अपने क्वार्टर नंबर-80 में अकेली थीं। जबकि उनके पति कार्तिक राम ऑफिस गए थे। क्वार्टर में ये दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास रिश्ते में खेमलता देवी के मौसा लगते हैं।
जमशेदपुर के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि महिला की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में किसी करीबी या जानकार का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को जल्द सुलझाने का दावा किया है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्यारा बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा।

इसे भी पढ़िए :  मालेगांव ब्लास्ट: NIA को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत पर ऐतराज नहीं