MP: यात्री बस के सामने आया एयर इंडिया का विमान, हादसा टला

0

नई दिल्ली। स्पाइस जेट की एक उड़ान से उतरने के बाद सैकड़ों यात्री शनिवार को मध्य प्रेदश के जबलपुर हवाईअड्डा पर उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब एयरइंडिया के एक विमान का पंख उनके कोच(यात्री बस) से टकराने से बच गया।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह का भांजा बताकर मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक को लगाई चपत

यह घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली की एक उड़ान से उतरे यात्रियों को लेकर एक कोच टर्मिनल इमारत की ओर बढ़ रहा था। इस घटना पर फिलहाल स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

इसे भी पढ़िए :  आगरा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

सूत्रों ने बताया कि करीब 30 यात्री कोच से बाहर निकले थे, इसके बाद उनमें से एक ने देखा कि एयर इंडिया विमान कोच से टकराने के करीब था। यह घटना दोपहर की है। सूत्रों के मुताबिक विमान की उपयुक्त ‘माशर्लिंग’ नहीं होने के चलते सुरक्षा चूक हुई।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस और सपा के बीच आसान नहीं गठबंधन की राह ! अगर हुआ गठबंधन तो फंसेंगे कई पेंच, जानिए-कितना मुश्किल होगा ताल से ताल मिलाना COBRAPOST IN-DEPTH में

गौरतलब है कि विमानन में ‘मार्शलिंग’ का मतलब सिग्नलों से होता है, जिसे जमीन पर मौजूद व्यक्ति और विमान का पायलट उड़ान भरने एवं उतरने के समय इस्तेमाल करते हैं।