वीडियो: CRPF जवान की राजनाथ से गुजारिश- ‘अगर थोड़ी भी शर्म है तो ना दें शहीदों का श्रद्धांजली’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

साथ ही पंकज मिश्रा का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में सड़क बनाने में सहयोग के लिए जवानों को लगाया जाता है। जवान शहीद होते हैं और सड़क के लिए वाहवाही सरकार की होती है। पंकज का कहना है कि राजनाथ सिंह में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें जवानों को श्रद्धांजलि नहीं देना चाहिए, बल्कि उन्हें शहीद जवानों के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  सीएम नीतीश कुमार ने कहा बिहार की जनता के हित में फैसला किया, वक्त आने पर सबको दूंगा जवाब

 

पंकज मिश्रा वर्ष 2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे, वीडियो में वो यूनिफॉर्म पहने ही नज़र आ रहे हैं। पंकज मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की वजह से बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव को बर्खास्त कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  घर के चिराग से घर को आग लगी है: अमर सिंह

 

तेज बहादुर ने वीडियो के ज़रिए जवानों को घटिया खाना देने का आरोप लगाया था। बता दें, तीन दिन पहले सोमवार (24 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सामना के जरिये शिवसेना का मनोहर पर्रिकर पर हमला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse