नॉनवेज खाना खाने से CRPF के 400 जवानों की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

0
CRPF

नई दिल्ली : केरल के पल्लीपुरम में भोजन विषाक्तता की वजह से CRPF के 400 जवान बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार CRPF के 109 जवानों को त्रिवेन्द्रम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने बताया कि 109 जवानों में से 51 को भर्ती किया गया है।प्राथमिक जाँच में पता चला है कि जवानों के फिश करी खाने के बाद वह बीमार पड़े।

इसे भी पढ़िए :  शीना बोरा मर्डर केस की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटा गायब

ख़बरों के अनुसार इन जवानों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। इन लोगों को यहां स्थित पल्लीपुरम के CRPF कैंप से लाया गया था। अधिकारियों ने खाने का सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।

इसे भी पढ़िए :  गुडगांव गैंगरेप: नौ महीने की बच्ची के शव को लेकर मेट्रो में भटकती रही महिला, आरोपियों के स्कैच जारी