मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

0
दलित

बीजेपी से असंतुष्ट लोग देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं का निशाना बनते जा रहे हैं। अब जम्मू में दलित बीजेपी कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। यहां के रामनगर, उधमपुर की है जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक रामदासी जाति के दलित युवक पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से भी इनकार कर रही है यही नहीं पीड़ित का इलाज करने से भी इनकार कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक- अडानी और अंबानी को नोटबंदी की पहले से थी जानकारी, देखें वीडियो

उधमपुर के बसंतपुर उप प्रभाग के रासली तखराई के पहाड़ी इलाके में रहने वाले बिसन दास का कहना है कि माता शीतला मंदिर में प्रवेश करने के दौरान उस पर बीजेपी के सात कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। यह मंदिर उसी गांव में स्थित है। बिसन ने कहा कि मैं वहां तीर्थयात्रा के लिए गया था और नवरात्रि के पहले दिन की पूर्व संध्या पर वहां जागरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान जब साजिश के तहत उस पर हमला किया गया तो उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

इसे भी पढ़िए :  केरल के बाद अब कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ता की हुई हत्या, हमलावर फरार

बिसन दास ने बताया कि बीजेपी के कार्यकर्ता सुमित, कुलदीप, अरविंद, यश, सुदेश, यश और शलील सभी ब्राह्ण हैं और रविवार की सुबह तीन बजकर तीस मिनट पर मेरे ऊपर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। पीड़ित युवक ने आगे कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई कि अगर वह उसकी मंदिर में घुसने की हिम्मत कैसे हुई। उसने बताया कि गरीब और वंचित जाति से होने के कारण में इन ऊंची जाति के लोगों से नहीं लड़ सकता। इस घटना के बाद जब में रामनगर के अस्पताल में आया तो ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स ने उपचार करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  प्रशासन से इजाजत ना मिलने के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी