DMRC का बड़ा फैसला, 102 नयी ट्रेनों के बाद अब हर तीन मिनट में मिलेगी मेट्रो

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विस्तृत परियोजना रपट (डीपीआर) के अनुसार कश्मीरी गेट से ग्रीन पार्क के बीच येलो लाइन में प्रत्येक एक मिनट 54 सेकेंड में एक ट्रेन चलायी जाएगी। इससे इस मार्ग पर ट्रेनों के फेरे में बढ़ोतरी हो जाएगी। इस समय समयपुर बादली से गुडगांव के हुड्डा सिटी सेंटर तक के सबसे लंबे और व्यस्त मार्ग में प्रत्येक दो मिनट 50 सेंकेड एवं आठ मिनट में ट्रेन चलती है। नये कोच आने के बाद यह समय दो मिनट 50 सेकेंड और एक मिनट 54 सेकेंड हो जाएगा। इसी प्रकार द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर वाली लाइन तीन और चार में ट्रेन की फेरों का समय तीन मिनट 38 सेंकेंड से दो मिनट 25 सेकेंड तक आ जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने ली एक और जान, बैंक मैनेजर की दरियादिली से हुआ दाह संस्कार

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली मेट्रो के सभी 21 स्टेशनों पर पार्किंग का इंतेज़ाम होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पार्किंग के लिए जमीन की पहचान भी कर ली है। वित्तीय मजबूती के लिए स्टेशनों पर बनाए जाने वाले स्काईवॉक और फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर विज्ञापनों के जरिए प्रचार किया जाएगा, जिसके लिए विज्ञापन नीति तैयार की जा रही है। वहीं डीएमआरसी की तर्ज पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की वेबसाइट भी बनाई जाएगी, जिसे यूपीडेस्को तैयार करेगा।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना से मांगी माफी, कहा- बहकावे में आकर लगाए थे आरोप

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse