यूपी के बाद अब दिल्ली में भी बनेगी ‘एंटी रोमियो स्क्वैड’!

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गौरतलब है कि मनचलों को सबक सीखाने के लिए एंटी रोमियो स्कवैड शुरू की गई। हालांकि स्क्वैड द्वारा कपल्स को परेशान करने की खबरें भी सामने आई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यूपी पुलिस को हिदायत दी कि वे महिला सुरक्षा के नाम पर कपल्स को परेशान ना करें। योगी ने अपने प्रधान सचिव को एंटी रोमियो स्क्वैड के लिए गाइड लाइन्स तैयार करने के लिए कहा है। योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार (24 मार्च) को पुलिस को सलाह देते हुए कहा, ‘अगर एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो फिर उन लोगों को परेशान ना किया जाए।’ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने घोषणा पत्र में एंटी रोमियो स्क्वैड बनाने का वादा किया था ताकि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव 9 अगस्त से शुरू करेंगे 'जनादेश अपमान यात्रा'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse