CBSE रिजल्ट: दिल्ली में आप सरकार के दौरान खराब हुए निजी स्कूलों के नतीजे

0
CBSE

फरवरी 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आए CBSE बोर्ड के 12वीं के नतीजों में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से आगे निकल गए थे। 2015 में CBSE बोर्ड के दिल्ली स्थित सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.22 रहा। वहीं प्राइवेट स्कूल का पास प्रतिशत 85.48 था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि 12वीं के पास प्रतिशत के मामले में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से आगे निकले हों। साल 2009 और साल 2010 में भी सरकारी स्कूल इस मामले में आगे रहे थे। हैरानी की बात थी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के पास प्रतिशत में आई गिरावट।

इसे भी पढ़िए :  मेघालय: महिला का आरोप- राज्यपाल ने मुझे जबरन गले लगाकर किया किस

साल 2014 में दिल्ली के CBSE के 12वीं के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.09 प्रतिशत था। यानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों के पास प्रतिशत में छह प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। साल 2013 में प्राइवेट स्कूलों में 12वीं का पास प्रतिशत 91.83 रहा था। CBSE बोर्ड के सरकारी स्कूलों में साल 2013 में पास प्रतिशत 88.62 और साल 2014 में 88.78 रहा था।

इसे भी पढ़िए :  योगी के आने से यूपी पुलिस में हड़कंप, 4 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्सपेंड, जानिए किसपर और क्यों हुई कार्रवाई

प्राइवेट स्कूलों में 12वीं के पास प्रतिशत में गिरावट का सिलसिला 2015 के बाद भी नहीं रुका। साल 2016 में भी प्राइवेट स्कूल अपने 2013 या 2014 के प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सके। साल 2017 में भी प्राइवेट स्कूलों का यही हाल रहा और वो 2013 या 2014 के नतीजों के करीब नहीं पहुंच सके। । वहीं साल 2016 में सीबीएसई के सरकारी स्कूलों का 12वीं का पास प्रतिशत 88.98 रहा तो प्राइवेट स्कूलों का 86.67 रहा। साल 2017 में सीबीएसई के सरकारी स्कूलों का 12वीं का पास प्रतिशत 88.36 रहा तो प्राइवेट स्कूलों का 84.20 रहा।

इसे भी पढ़िए :  UP: आगरा जेल में 2 हजार से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल जारी