डीएमके चीफ एम करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, कावेरी अस्पताल में कराया गया भर्ती

0

डीएमके चीफ एम करुणानिधि को सांस लेने में हो रही समस्या के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हालत गंभीर नहीं है, लेकिन कुछ टेस्ट की वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी एलर्जी की समस्या की वजह से उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद वो घर वापस आ गए थे। कावेरी अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि करुणानिधि को पोषक तत्वों एवं पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए रजनीकांत, फाइट सीन करते समय लगी चोट

Click here to read more>>
Source: News world India