भारत पाक सीमा के पास से फिर जब्त हुआ करोड़ों का ड्रग्स

0
ड्रग्स
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली: भारत पाकिस्तान चौकी के पास पुलमोरन में बीएसएफ ने आज 18.75 करोड़ रूपये का ड्रग्स जब्त की है। बीएसएफ के डीआईजी आरएस कटारिया ने कहा कि बीएसएफ ने हेरोइन के सात पेकैटों को जब्त किया है जिनका वजन करीब पौने चार किलोग्राम है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द ही अन्नाद्रमुक में विलय करेंगे पनीरसेल्वम

उन्होंने कहा कि बीएसएफ की किसान गार्ड पार्टी को एक खेत में फूस के अंदर छुपा कर रखी गई हेरोइन मिली। इस पार्टी को पुलमोरन क्षेत्र में बाड़ों के सामने तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन में पांच भारतीय गांजे की तस्करी में गिरफ्तार, सजा ए मौत का खतरा

उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।