गर्लफ्रेंड के साथ था पति, ई-चालान से खुली पोल

0
ई-चालान
प्रतिकात्मक तस्वीर

गुजरात के अहमदाबाद में एक पति के अफेयर की पोल बड़े अजब ढंग से खुली। पोल खुलने की वजह बना ई-चालान। ई-चालान से पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन एक पति को यह दोहरी मार दे गया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा वाकया।

इसे भी पढ़िए :  अखंडता का अनोखा संगम, यहां गरबा में मुस्लिम भी लगाते हैं ठुमके

गोमतीपुर इलाके में रहने वाले शख्स ने हाल में ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने उसका ई-चालान काटा और मेमो देने के लिए घर पहुंच गई। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी, पुलिस उसे मेमो देकर चली गई।

इसे भी पढ़िए :  धोनी की दर्दनाक लवस्टोरी पढ़कर, शायद रो पड़ेंगे आप !

महिला को मेमो के साथ नियम तोड़ते हुए उसके पति की फोटो भी सौंपी गई थी। महिला फोटो देखकर चौंक गई। इसमें बाइक पर उसके पति के साथ एक लड़की बैठी हुई दिखी।

गुस्से में तमतमाई महिला लड़की के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस थाने जा पहुंची। महिला इस मामले की जांच की मांग कर रही थी। पुलिस ने महिला को किसी तरह समझाकर घर भेजा गया। आप समझ सकते हैं कि पति महोदय का हाल क्या हुआ होगा।

इसे भी पढ़िए :  प्रेमिका की गुड़गांव मेट्रो स्टेशन पर दिनदहाड़े चाकुओं से 8 वार कर की हत्या