कश्मीर : पहलगाम में पूरी रात चला एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर

0

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आंतकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के हैं। इनके पास से राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  स्थिति में सुधार के बाद समूचे कश्मीर में कर्फ्यू में दी ढील, घाटी में धारा 144 जारी

खबरों के मुताबिक, अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के अवूरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद से इस इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षाबल के तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने उनपर गोलियां चलाईं। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़िए :  जानलेवा मजाक: गर्लफ्रेंड से हंसी मजाक में बॉयफ्रेंड की हो गई मौत, पढ़िए कैसे

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी जानकारी में बताया कि यह खुफिया सूचना मिलने पर कि जिले के पहलगाम क्षेत्र में अवूरा गांव में कई आतंकी मौजूद हैं, सुरक्षा बलों ने उस इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  ई-आरटीआई पोर्टल का दिल्ली सरकार ने किया शुरुआत