मोहाली में 42 लाख के 2000 रुपये के जाली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

0
जाली नोट

पंजाब के मोहाली से एमबीए की एक छात्रा और उसका चचेरा भाई उन तीन व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें 2000 रुपये के नोट वाले 42 लाख रुपये मूल्य के जाली नोटों के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बाढ़ से घिरे लोग भूख मिटाने के लिए चूहे खाने को हैं मजबूर, 40 रुपए किलो है रेट

मोहाली के पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह भंडाला ने बताया कि कपूरथला की विशाखा शर्मा मणिपुर से एमबीए कर रही है, जबकि जिराकपुर में धकोली का रहने वाला उसका चचेरा भाई अभिनव वर्मा और लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सुमन नागपाल को एक कार से पकड़ा गया है, जिस पर अवैध लाल बत्ती लगी थी। उनके दो साथी अब भी फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के फैसले से मोदी की मुरीद हुई चीनी मीडिया, कहा- नोटबंदी 'जुआ' पर बनेगी मिसाल

भाषो की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि नोटबंदी के बाद आरोपियों ने 2000 रुपये के नकली नोट छापना शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए नकली नोट बेहतरीन गुणवत्ता के हैं और असली 2,000 रुपये के नोट से काफी मिलते-जुलते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर केंद्र और बीजेपी को घेरेंगे केजरीवाल, कर चुके है ये प्लेनिंग