हैरतअंगेज: भूत ने पड़ोसियों से कहा- ‘घर में दफन है मेरी लाश, मुझे निकालो’

0
नरकंकाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की का नरकंकाल उसके घर से बरामद हुई है। डेढ़ साल पहले मौत को गले लगाने वाली लड़की को उसके परिजनों ने घर के अंदर ही कब्र खोदकर दफ्न कर दिया था। हैरान करने वाली बात ये है कि इस बात की शिकायत पडोसियों ने इतना वक्त बीत जाने के बाद पुलिस से की।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान की कड़वी हकीकत, शादी की उम्र से पहले ही विधवा हो गई कई हजार बच्चियां

मामला फरीदाबाद के संतोष नगर का है। जहां एक घर में खुदाई के दौरान एक लड़की नरकंकाल मिला है। इस लड़की को उसके परिजनों ने करीब डेढ़ साल पहले घर में ही दफना दिया था। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। हैरानी की बात है कि घरवालों ने लड़की को मौत के बाद घर में दफन क्यों किया था।

इसे भी पढ़िए :  मध्य प्रदेश: एटीएम से निकले 500 रूपये के एक तरफ से बिना छपे नोट

पुलिस के अनुसार लड़की ने 14 जुलाई 2015 को घर में ही सुसाइड कर लिया था। उसके परिजनों ने लोक लाज के डर से घर में ही एक कमरे के अंदर कब्र खोदकर लड़की को उसमें दफना दिया था। पुलिस को अब जाकर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर जाकर कमरा खुलवाया। खुदाई की और लड़की का नरकंकाल बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  ठाकरे ने शरद पवार के सम्मान पर उठाया सवाल कहा, पद्म विभूषण देना क्या गुरुदक्षिणा है ?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse