1 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकने के विरोध में किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर

0
टमाटर

छत्तीसगढ़ में टमाटर की कीमत बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। जहां टमाटर 1 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। जिससे किसान काफी नुकसान झेल रहे है। उसकी फसल का उसे कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। इसी का विरोध करने के लिए किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए टमाटर सड़क पर फेंक दिए। किसानों ने साजा धमधा स्टेट हाइवे पर टमाटर फेंककर धरना-प्रदर्शन किया, ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचे सके।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे की इस हरकत से गुस्साई अदालत ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को कर दिया किसान के नाम, पढ़ें पूरी खबर

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा इलाके का है। पूरे इलाके में टमाटर की उगाही करने वाले किसानों को उसका सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसी का विरोध करने के लिए किसानों ने यह अनूठा तरीका अपनाया और अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए लगभग 70 ट्रकों में भरे टमाटर सडको पर फेंक दिए। जहां एक तरफ टमाटरों के सड़क पर फेंके जाने से ट्रैफिक बाधित हुआ, वहीं दूसरी तरफ आस-पास के इलाकों में मौजूद लोग सड़कों पर पड़े टमाटर लूटने पहुंच गए। कई लोग सड़कों पर पड़े टमाटरों को अपने थैलों में भरकर ले गए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : आतंकियों ने पुलिस वालों को दी धमकी, कहा ‘या तो नौकरी छोड़ दो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो’