ओडिशा: एक और दाना माझी, अपनी बेटी का शव लेकर 15 किलोमीटर तक भटकता रहा लाचार पिता

0
फोटो: ANI
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। हाल में कुछ महीने पहले दाना मांझी की एक तस्वीर ने देश को झकझोर कर रख दिया था। एक बार फिर से वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक लाचार पिता को अपनी मृत बेटी के शव को कंधे पर लेकर दर-दर की ठोकरे खाने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नगालैंड: आदिवासी संगठनों ने सीएम को दी धमकी, कहा- इस्तीफा दें, वर्ना बुरे अंजाम के लिए तैयार रहें

इस बार ओडिशा के अंगुल जिले में गति धीबर नाम के शख्स के साथ फिर से ऐसी ही घटना देखने को मिली। यहां सरकारी अस्पताल में मौत के बाद जब प्रशासन ने गाड़ी देने से मना कर दिया तो लाचार पिता ने कंधे पर अपनी बेटी के शव को लेकर निकल पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी अावास में संदिग्ध हालात में मिली महिला जज की लाश

शख्स ने बेटी के शव को लेकर करीब 15 किलोमीटर तक का सफर किया जिसके बाद वह घर पहुंचा, लेकिन किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा में ही कालाहांडी के दाना माझी को जो पिछले साल इसी तरह अपनी मदद न मिलने पर पत्नी का शव लेकर लगातार 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया ‘मुर्दा’, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, पढ़िए आखिर हुआ क्या था ?

मामला सामने आने के बाद प्रशासन का कहना है कि आमतौर पर स्थानीय वाहनों से ही शव को ले जाया जाता है और उसका पैसा तुरंत ही आदिवासियों को रेड क्रॉस के जरिए दे दिया जाता है।

आगे पढ़ें, दो कर्मचारी सस्पेंड

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse