दिल्ली विश्वविद्यालय में भिड़े ABVP और AISA के छात्र, जमकर हुई पत्थरबाजी

0
AISA

दिल्ली विश्वविद्यालय में आर्ट्स फैकल्टी में बृहस्पतिवार को AISA ने पूरे देश में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आइडिया ऑफ यूनिवर्सिटी पर जन सुनवाई की। इस दौरान AISA और ABVP के बीच हंगामा हो गया।

दोनों संगठनों के छात्रों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि आइसा और एबीवीपी समर्थक जब नारे लगा रहे थे, तब पुलिस मौके पर उपस्थित थी। नारेबाजी तेज होने पर विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने आइसा को इस सुनवाई को करने की इजाजत नहीं दी थी। बावजूद वह जन सुनवाई कर रहे थे। आइसा का कहना है कि जब हमारे कार्यकर्ता आर्ट्स फैकल्टी में एकत्र हुए तो प्रशासन ने हमें रोका और कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की की। कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुलिस बुलाकर हमें कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई।

इसे भी पढ़िए :  10 साल पुराने डीजल वाहनों की दिल्ली से विदाई पक्की, पंजीकरण निरस्त करने के दिये आदेश

आइसा का आरोप है कि इसी दौरान डूसू अध्यक्ष अमित तंवर पर  कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व पत्थरबाजी की। इसके कारण कार्यकर्ता कंवलप्रीत कौर और मधुरिमा को काफी चोट आई।इस पूरे मामले पर डूसू अध्यक्ष अमित तंवर ने कहा कि हम आइसा के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी तरफ से हमारी तरफ पत्थर फेंके जाने की शुरुआत हुई। इस कारण से दो लड़कियों, एक लड़के को चोट आई है। साथ ही मेरे हाथ में भी चोट लगी है।

इसे भी पढ़िए :  अगर नहीं मिला आरक्षण तो फिर आंदोलन पर उतरेंगे गुर्जर, सरकार की उड़ेगी नींद!