पानीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत!

0
पानीपत

हरियाणा के पानीपत जिले में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 12 लोगों के मरने की खबर आई हैं। 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है।

हरियाणा में जब यह हादसा हुआ, 39 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद बताए जा रहे थे। आधा दर्ज के करीब घायल, जबकि दो ही हालत नाजुक बताई जा रही है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों में भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान जारी है, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिए हैं। पानीपत में आग लगने का 2007 के बाद दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आरआर इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग लगने से भारी हानि हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में खुलेगा मैडम तुसाद म्यूजियम, बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी