बंगाल में बाढ़ का कहर, गंगा के बहाव में बच्चा बहा

0

दिल्ली

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आज गंगा के बाढ़ के पानी में एक बच्चा बह गया। इस जिले में स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि दामोदर वैली कारपोरेशन के बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम मिदनापुर, बर्दवान, हुगली और हावड़ा जिलों के कुछ इलाके जलमग्न हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  महिला आयोग और दिल्ली पुलिस में ठनी तलवार, DCW ने कमिश्नर को नोटिस भेजकर किया पलटवार

मालदा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कालियाचक ब्लाक नंबर तीन में दो साल का एक बच्चा बह गया क्योंकि इस ब्लाक का एक बड़ा हिस्सा गंगा में आई बाढ़ में डूबा हुआ है। 29 गांवों के गंगा के पानी में जलमग्न होने से मानिकचक, बीरनगर, कृष्णापुर सहित जिले में कई ग्राम पंचायत इलाके और हजारों लोग आंशिक रूप से पानी में हैं।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ का तांडव जारी, 14 और लोगों की मौत, 32.51 लाख आबादी प्रभावित

प्रशासन ने चार राहत शिविर खोले हैं और डूब के इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए नौकाएं लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  बैंकों के बाहर कतार में खड़े लोगों की सेवा में आगे आए लोग, चाय-पानी पिलाकर की मदद