पूर्व केन्द्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

0
पूर्व केन्द्रीय मंत्री

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एकनाथ राव उर्फ बालासाहेब विखे पाटिल का शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में लोनी गांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। जिलाधिकारी अनिल कावडे ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि कल दोपहर में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ लोनी में दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपनी बीमारी के कारण विखे पाटिल पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में मिली राहत, 24 नवंबर तक इस काम में चल सकते हैं पुराने नोट, पढ़िए खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथराव बालासाहेब विखे पाटिल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘श्री बालासाहेब विखे पाटिल के निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। राधाकृष्ण विखे पाटिल के पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ उन्होंने लिखा, विखे पाटिल एक जन.नेता थे तथाा कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा और सहकारिता के क्षेत्र में उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पंजाबी सिंगर हंसराज हंस ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, बीजेपी में ली एंट्री