पेड़ काटने का विरोध करने पर लड़की को जिंदा जलाया

0
पेड़
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

जोधपुर जिले के बिलाड़ा तहसील में स्थित हरिया ढ़ाणा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवती को पेट्रोल डालकर जला देने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में बन रही सड़क को जानबूझकर पटवारी और कुछ लोग मिली भगत कर उनके खेत से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए खेत में लगे पेड़ काटे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बकरीद पर कश्मीर में कर्फ्यू पर क्या बोली PDP?

उन्होंने बताया जब इस बात का उन्होंने विरोध किया तो उनकी बहन ललिता को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। युवती के भाई का आरोप है कि पटवारी ओमप्रकाश, सरपंच रणवीर सिंह, श्रवण सिंह, हिम्मत सिंह, मदन सिंह, सुरेश, बाबू और भैरू बख्श ने उसकी बहन ललिता पर पेट्रोल या कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं युवती के शव को जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में रखवाया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर में मुस्लिम जोड़े की जमकर धुनाई, बजरंग दल ने बरसाये डंडे, जानिए क्यों