गुजरात के पत्रकार किशोर दवे की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

0

गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पत्रकार की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छानबीन में यह सामने आया है कि पैसे के लेन-देन में हुई दुश्मनी के कारण यह हत्या की गई।

राजकोट से प्रकाशित होने वाले गुजराती दैनिक ‘जय हिंद सांझ समाचार’ के ब्यूरो चीफ किशोर दवे की सोमवार की रात जूनागढ़ के वंजारी चौक इलाके में स्थित कार्यालय में चाकू से हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  घर वापसी से पहले हार्दिक पटेल का PM मोदी पर तंज,'चरखे के साथ चित्र लगाने से कोई गांधी नहीं बनता'

जूनागढ़ बी डिवीजन के पुलिस इन्स्पेक्टर एम एम मकवाना ने बताया कि, ‘जांच से पता चला है कि दवे आरोपियों के साथ ट्रान्सपोर्ट के कारोबार में पिछले करीब पांच साल से पार्टनर थे। धन के भुगतान को लेकर हुए विवाद के चलते उनकी हत्या हुई।’
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फिरोज कसामभाई हाला, संजय राम राठौड़ तथा आरिफ आलम सैयद के तौर पर हुई है। मकवाना ने आगे बताया, ‘उन्होंने मिनी बस खरीदी थी और भुगतान दवे को करना था जो न कर पाने पर उनकी हत्या की गई।’

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड में विनाश की बारिश, 13 लोगों की मौत, अगले 72 घंटे और भारी

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के अलग अलग दल बनाए गए।

इसे भी पढ़िए :  खबर छापने के बदले पत्रकार को मिली सज़ा-ए-मौत, BJP नेता के बेटे पर कत्ल का आरोप