25 अगस्त को रामलीला मैदान में रैली करेंगे हार्दिक पटेल, सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला!

0

नई दिल्ली। गुजरात में पाटीदार आंदोलने के नेता हार्दिक पटेल दिल्ली में रैली करेंगे। हार्दिक 25 अगस्त को रामलीला मैदान में रैली करेंगे। बता दें कि हार्दिक पटेल जेल से रिहा होने के बाद से ही उदयपुर में रह रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नागालैंड: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत

हार्दिक ने जेल से बाहर आते ही आरक्षण आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया किया था। हालांकि, उनके वकील दिलीप पटेल ने सूरत की जिला एवं सत्र अदालत में हलफनामा दाखिल कर बताया कि जमानत शर्त के मुताबिक हार्दिक गुजरात से बाहर छह महीने उदयपुर में रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात सरकार पाटीदार आंदोलन से जुड़े 90 फीसदी मामले लेगी वापस

हार्दिक पटेल के जेल से निकलते ही उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन खुद हार्दिक पटेल ने इन कयासों को विराम देते हुए साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  UP Elections: गठबंधन पर कांग्रेस का समाजवादी पर वार, समुद्र नालों में नहीं मिला करते

बता दें कि 9 महीने जेल में रहने के बाद हार्दिक जेल से बाहर आए हैं और गुजरात होईकोर्ट ने उन्हें 6 महीने के लिए गुजरात से बाहर (तड़ीपार) राज्य बदर किया है।