महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता ने एक स्कूल के कर्मचारी को चड़ा थप्पड़ जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे वी एन पाटिल स्कूल के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपशब्द कहते और चांटा मारते हुए दिख रहे हैं।
बता दे कि वी एन पाटिल खुद भी विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। इस घटना को लेकर उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना कथित तौर पर अकोला जिले में मूर्तिजापुर तहसील के एक स्कूल में घटित हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीएन पाटिल की संस्था एक स्कूल चलाती है और पाटिल उसी स्कूल का दौरा करने पहुंचे थे। और वह यह देखने के लिए तहसील के एक अन्य स्कूल में पहुंचे थे। पाटिल का कहना था कि बच्चें हमारे स्कूल में दाखिल क्यों नहीं ले रहे है। वहां उन्हें इस बात से गुस्सा आ गया।
सूत्रों के मुताबिक, वीएन पाटिल को पता चला कि उनके स्कूल में बच्चे दाखिला क्यों नहीं ले रहे हैं, इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कर्मचारी को डांटना शुरू कर दिया। ख़बरों के मुताबिक, वहां पर मौजूद स्कूल के एक कर्मचारी ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिससे उन्हें और भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
वी एन पाटिल का नेे मीडिया से कहा कि मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा हैं। लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफतौर पर दिख रहा है कि वो कर्मचारी को चांटा मारते हुए दिख रहे हैं।
#WATCH: Maha minister Ranjit Patil’s father Vitthalrao Patil slapping a staff during inspection of a school at his village in Akola(June 30) pic.twitter.com/rpR8RK5cGI
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017