दिल्ली के रान्हौला थाना इलाके के रणहौला विहार कॉलोनी में एक मंजिला मकान का अगला हिस्सा गिर गया। जब छज्जा गिरा उस समय छज्जे पर लड़की खड़ी हुई थी, जो नीचे गिर गई। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फूटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक मकान का छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया और साथ में एक लड़की भी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। दूसरा संयोग यह की चंद मिनट पहले ही उस छज्जे के नीचे से तीन बाइक सवार गुजरे थे वे भी बाल-बाल बच गए।