जुए में पांच हजार हारा तो दोस्त को सौंप दी पत्नी

0
जुए में
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

रोहतक : जुए में पांच हजार रुपये हारा तो अपनी पत्नी ही दोस्त को सौंप दी। दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला उसके चंगुल से बच निकली। उसने सास और पति के चाचा को बताया तो उन्होंने भी उसके पति का साथ दिया। पति ने एक कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए और तलाक के लिए लिखवा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे मायके भेज दिया। मायके वालों ने पुलिस की मदद ली। मामला रोहतक की शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है।

इसे भी पढ़िए :  जेल में एशो-आराम कर रही भ्रष्टाचार की दोषी शशिकला का वीडियो आया सामने!

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने 2008 में राहुल के साथ लव मैरिज की थी। राहुल शादी के कुछ दिन बाद नशा करने लगा। रोज मारपीट करने लगा। वह हर दिन अपने दोस्तों को घर लाता और उन्हें शराब पिलाता, जिसके बाद उसके दोस्त पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते थे। यहीं नहीं आरोपी अपने दोस्तों के साथ जुआ भी खेलता था। आरोप है कि मंगलवार रात उसका पति राहुल अपने दोस्त सुनील के साथ घर आया। पहले तो दोनों ने शराब पी और उसके बाद जुआ खेलने लगे। जुआ खेलते हुए उसका पति राहुल पांच हजार रुपये हार गया। उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने अपनी पत्नी को सुनील को सौंप दिया। सुनील ने शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। उसके पड़ोसियों ने उसे बचाया। पुलिस ने महिला के बयानों पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  नागालैंड में राजनीतिक संकट,मुख्यमंत्री डॉ शुरहोजेली लीजीत्सु से मांगा गया इस्तीफा