उरी हमले में शहीद राजेश यादव की पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म

0
हमले में शहीद

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंक वादी हमले में शहीद लांसनायक राजेश कुमार यादव की पत्नी ने एक बेटी को जन्‍म दिया है। एक अक्‍टूबर को पैदा हुई बच्‍ची राजेश की तीसरी संतान है। घरवालों ने उसका नाम ‘भारती’ रखा है। राजेश उन 20 सैनिकों में से एक थे तो जम्‍मू-कश्‍मीर के उरी में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। राजेश परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्‍य थे। उनकी मौत के बाद से उनकर परिवार परेशान हैं।

इसे भी पढ़िए :  अपनी कविता से पाकिस्तान को चुनौती देने वाले जवान को ‘पाकिस्तानी’ दे रहे हैं धमकी

राजेश की मां सिमरिया देवी कहती हैं, ‘राजेश सारा खर्चा चलाता था। उसके पिता की 2006 में मौत हो गई, पीछे राजेश, उसके तीन भाई और पांच बहनें छोड़ गए। उसने पांचवीं बहन की शादी कराई।’

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: विश्व समुदाय ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता

बेटे को खोने के बावजूद राजेश का परिवार देश के साथ खड़ा है। राजेश के भाई राकेश और विकेश ने देश के लोगों से अपील की है कि अगर वह बहादुरों को सच्‍ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो दिवाली पर चीनी उत्‍पादों का बहिष्‍कार करें।

इसे भी पढ़िए :  बाराबंकी रैली में बोले शाह, ‘यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री’

टीओआई से बातचीत में उन्‍होंने कहा, ‘हमें अपने भाई पर नाज है जो देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ। हम भी देश की सेवा करना चाहते हैं।’