नवंबर से हैदराबाद में दौड़ेगी मेट्रो

0

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेज कर हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करने का आग्रह किया है। तेलांगना सरकार ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की शुरुआत नवंबर माह में करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी संभावित तौर पर ‘वैश्विक उद्यमी सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए 28 से 30 नवंबर को हैदराबाद में उपस्थित होंगे। सीएम राव ने पीएम मोदी से इसी समय मेट्रो परियोजना को शुरू करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोट बदलवाने वालों की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले का सोशल मीडिया जमकर उड़ा मज़ाक

Click here to read more>>
Source: Nai Dunia