सेना के अधिकारी की बेरहमी से हत्या, 16 थैलियों में पैक किया था शव

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एसएसपी शर्मा के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मृतक विपन शुक्ला वर्ष 2014 से भिसियान एयरबेस में पोस्टेड थे। उस वक्त उनकी वाइफ उनके साथ रहने नहीं आईं थी। इस दौरान शुक्ला की नजदीकियां कुमार की पत्नी के साथ बढ़ गईं। कुमार की पत्नी अनुराधा ने शुक्ला के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। जिससे शुक्ला ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए ऐसा नहीं कर सकते। इस दौरान अनुराधा शुक्ला से प्रेग्नेंट भी हो चुकी थीं। जब कुमार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अनुराधा के भाई शशि भूषण के साथ मिलकर शुक्ला की हत्या की साजिश रची। भूषण मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़िए :  'कांग्रेस-सपा का गठबंधन न होता तो बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतती'- राजनाथ सिंह

पुलिस ने कुमार, उनकी पत्नी अनुराधा और अनुराधा के भाई भूषण के खिलाफ हत्या और अपराध के बाद सुबूत मिटाने के जुर्म में शिकायत दर्ज कर ली गई है। एसएसपी शर्मा का कहना है कि पुलिस इस हत्याकांड में अनुराधा की भूमिका की जांच कर रही है। कुमार और अनुराधा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि भूषण अभी फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव, 2 गिरफ्तार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse