सेना के अधिकारी की बेरहमी से हत्या, 16 थैलियों में पैक किया था शव

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडियन एयर फोर्स सार्जंट ने अपने सहयोगी को घर बुलाकर धोखे से उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना बताया जा रहा है। पुलिस को आरोपी सार्जंट सुलेश कुमार के घर से मृतक कॉर्परल विपन शुक्ला के शव के टुकड़े मिले हैं। शव के इन टुकड़ों को 16 थैलियों में बंद करके रखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, विपन शुक्ला का सुलेश कुमार की पत्नी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस अफेयर के चलते कुमार की पत्नी अनुराधा शुक्ला से प्रेग्नेंट भी हो चुकी थीं। सूत्रों ने बताया कि शुक्ला खुद भी शादीशुदा थे। अफेयर के कारण कुमार ने धोखे से शुक्ला को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी के भाई के साथ मिलकर शुक्ला का मर्डर कर दिया। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को कई टुकड़ों में काटकर 16 थैलियों में पैक कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गांधी की हत्या: स्वामी के नए दावे से सनसनी, ‘गोडसे ने इस्तेमाल की थी इटली की पिस्टल’- स्वामी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार ने शुक्ला का मर्डर 8 फरवरी को किया लेकिन मामला शुक्ला की बॉडी के टुकड़े मिलने पर सामने आया। केस की जांच कर रहे एसएसपी स्वपन शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक, जब शुक्ला घर नहीं पहुंचे तो 9 फरवरी को उनकी पत्नी कुमकुम ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजी कुत्तों के जरिए जब शुक्ला को खोजना शुरू किया तो खोजी कुत्ते कुमार के घर की तरफ दौड़े, जहां से पुलिस को 16 पॉलिबैग्स में टुकड़ों में बंधे हुए शुक्ला के शव के टुकड़े बरामद हुए।

इसे भी पढ़िए :  साबरी ब्रदर्स के अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse