भारत दुनिया में गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक: स्वरूपानंद

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। द्वारका-शारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शुक्रवार(2 सितंबर) को दावा किया कि भारत दुनिया में गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश में गाय को पूजा जाता है, उस देश की सरकार इसका मांस बेचकर विदेशी मुद्रा कमाने में व्यस्त है।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न केस: स्कूल मालिकों की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई

उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि गोहत्या पर कई राज्यों में प्रतिबंध है, गोमांस बेचने में भारत प्रथम पायदान पर है। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि गोचर भूमि बिल्डरों और उद्योगपतियों को बेची जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  बरेली में दो बसों की टक्कर, 6 की मौत

उन्होंने गोरक्षकों को कथित तौर पर फर्जी कहकर अपमानित करने और उनकी तुलना गुंडों से करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद के बेटे को उम्रकैद की सज़ा