भारतीय सेना को मिले 401 नए युवा अफसर

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारतीय सैन्य अकादमी(आईएमए) में शनिवार(10 दिसंबर) को अंतिम पग भरते ही 401 नौजवान भारतीय सेना में अफसर के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही आठ मित्र देशों के 53 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हुए।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने कहा: कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में कोई अंतर नहीं

आईएमए में सुबह आयोजित 10वें पासिंग आउट परेड के दौरान अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 401 जांबाजों ने अंतिम पग पर चल देशसेवा की शपथ उठाई। इसके बाद वहां मौजूद कैडेट्स के परिजनों ने खुशी से उन्हें गले लगा लिया तो वहीं कैडेट्स ने जमकर खुशी का इजहार किया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में एक और जवान शहीद, बारामूला में दो आतंकी ढेर

युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिये उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा ने जेंटलमेन कैडेट्स से नव सैन्य अधिकारी बनने जा रहे वीरों को वीरता, विवेक, सेवा और एकता की सीख दी। उन अभिभावकों को सलाम किया, जिन्होंने देश सेवा की राह प्रशस्त करने में भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद