चेन्नई में दिनदहाड़े इंफोसिस की महिला कर्मचारी की हत्या

0
हत्या

चेन्नई। इंफोसिस की एक कर्मचारी की नुनगामबक्कम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। मृतक का नाम स्वाति बताया जा रहा है। मृतक महिंद्रा टेक सिटी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी एक लड़के ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ देर पहले ही स्वाति के पिता उसे स्टेशन छोड़कररर गए थे। स्वाति चलईमेडु के साउथ गंगई की रहने वाली थी। यह इलाका नुनगामबक्कम स्टेशन के काफी करीब है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “स्वाति ऑफिस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी एक लड़का आया और उसने बहस के बाद उसने स्वाति पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वो फरार हो गया।“
स्वाति के चेहरे और गले पर चाकू से वार किए गए थे। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस को शक है कि हमलावर स्वाति का करीबी हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  यूके की जांच एजेंसी ने जिया खान की खुदकुशी को बताया साजिश