आतंकवादी संगठन आईएस के साथ संपर्क होने के आरोप में इस्लाम प्रचारक गिरफ्तार

0

दिल्ली

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ संपर्क रखने के आरोप में कन्नूर के पास पनुर में एक इस्लाम प्रचारक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपदेशक ने केरल से लापता 21 लोगों में से 11 को प्रवचन दिया था। इन 21 लोगों पर संदेह है कि वे आईएस में शामिल हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मारुती के शो रूम में लगी आग, दो की मौत, 20 गाड़ियां राख

कन्नूर के जिला पुलिस प्रमुख कोरी संजयकुमार गुरूदीन ने पीटीआई को बताया कि हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और जांच चल रही है। अभी तक हम इस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि उस व्यक्ति का आईएस से कोई संपर्क है या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न मर्डर केस में SC ने लिया स्वत: संज्ञान

पुलिस के अनुसार मोहम्मद हनीफ को कल रात पनुर से हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम भी कन्नूर में है और वह जांच कर रही है कि क्या वह वहीं व्यक्ति हैं जिनके खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में पुलिस को 3 दिनों के भीतर दिया स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश