पत्नी ने किया डीजे पर डांस, पुलिसवाले ने मार दी गोली

0
गोली

डीजे पर पत्नी का डांस करना उसके पति को इस कदर खराब लगा कि उसने उसी समय अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम आशा है, जिसकी शादी कॉन्स्टेबल सुभाष से हुई थी। यह मामला बुधवार रात आगरा के मलपुरा इलाके का है जब आशा डीजे पर डांस कर रही थी और नाराज सुभाष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी।

इसे भी पढ़िए :  वीरता पर ‘दहशत’ का बुर्का

सूत्रों के मुताबिक, आशा की मौत के बाद सुभाष और उसके परिवार वालों ने चुपचाप लाश को ठिकाने लगा दिया। यहां तक कि पति ने पत्नी के मृत शरीर से गोली भी निकाल ली। जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो आरोपी के परिवार ने दावा किया कि आशा की मौत हार्ट अटैक से हुई।

इसे भी पढ़िए :  आज से फिर शुरू हो रहा है जाट आंदोलन, हाई अलर्ट पर हरियाणा

मलपुरा के स्टेशन ऑफिसर अनिल यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, सबूत जुटाने के लिए फरेंसिंक टीम वारदात के मौके पर जाएगी। जिसके बाद इस मामले कि पुरी जांच की जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  थप्पड़ के जवाब में पत्नी ने पति पर बरसाई गोलियां, पढ़ें- क्या है पूरा मामला?