अरूण जेटली ने केजरीवाल पर ठोंका 10 करोड़ के मानहानी का एक और केस

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जेठमलानी की टिप्पणी को अरुण जेटली ने निंदात्मक करार दिया और कहा कि वह एक और मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। सोमवार को जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है। जेठमलानी के शब्द पर जब जेटली के वकीलों ने आपत्ति की तो कोर्ट ने कहा था कि अगर ऐसी भाषा का प्रयोग करने के लिए केजरीवाल की ओर से कहा गया है तो पहले उन्हें इसे सही साबित करना पड़ेगा नहीं तो आगे बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल सीमा से नटराज की पौने दो करोड़ रुपये की मूर्ति बरामद

जेटली के वकील राजीव नायर और संदीप सेठी ने इस पर केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या इन अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल केजरीवाल के कहने पर हुआ है, जैसा जेठमलानी ने दावा किया या फिर ये शब्द जेठमलानी ने अपनी मर्जी से प्रयोग किए। उन्होंने कहा था कि अगर यह स्पष्ट हो जाता है कि इन शब्दों का प्रयोग केजरीवाल के कहने पर हुआ है तो जेटली 10 करोड़ रुपयों का एक और मानहानि का केस ठोकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को एक और झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल पार्टी प्रेसिडेंट बने तो डिजास्टर होगा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse