कांग्रेस को एक और झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल पार्टी प्रेसिडेंट बने तो डिजास्टर होगा

0
कांग्रेस
फाइल फोटो

दिल्ली में नगर निगम(एमसीडी) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी गुरुवार(20 अप्रैल) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि वह कांग्रेस पार्टी में बनी रहेंगी।
बरखा का आरोप है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी की थी। हालांकि, उनकी शिकायत के बाद भी अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस वजह से नाराज होकर बरखा ने दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  आकाशवाणी ने किया राहुल गांधी विरोधी ट्वीट, आलोचना के बाद डिलीट किया
फाइल फोटो

बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि MCD चुनाव में जब महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए तब इस मुद्दे पर हम राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनका चपरासी भी मिलने तक नहीं आया। बरखा ने कहा कि 28 मार्च को हमने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़िए :  आकाशवाणी ने ट्वीट कर उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, बाद में करना पड़ा डिलीट

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला बोलते हुए बरखा ने कहा कि बरखा राहुल से कांग्रेस संभल नहीं रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो जन्मजात कांग्रेसी हैं और पार्टी उनकी है, इसलिए वो पार्टी नहीं छोड़ेंगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार(18 अप्रैल) को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : सरकार ने दिया आदेश, पत्थरबाजों पर फिर से इस्तेमाल किए जा सकेंगे पेलेट गन