जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, राष्ट्रगान के दौरान भी विपक्ष कर रहा था नारेबाजी

0
जम्मू कश्मीर विधानसभा

जम्मू कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन ही बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सत्र के शुरू होते ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। हद तो तब हो गई जब जब विपक्षी नेताओं का यह हंगामा राष्ट्रगान के दौरान भी जारी रहा। राज्यपाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अपना अभिभाषण समाप्त किया।

इसे भी पढ़िए :  जल्द सलाखों में होंगे कश्मीर के गुनहगार, उपद्रव फैलाने वाले 400 नेताओं की लिस्ट तैयार

बीजेपी का आरोप है कि विपक्षी विधायक राष्ट्रगान के दौरान भी हंगामा करते रहे और इस तरह से उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। राज्यपाल के अभ‍िभाषण शुरू होते ही विपक्षी विधायक खड़े हो गए और वे पीडीपी-बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के सदस्य तब भी विधानसभा में शोर-शराबा करते रहे जब राष्ट्रगान चल रहा था।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के अपमान के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आरएसएस की 91सालों में पहली बार बैठक