केरल में जापानी महिला से बलात्कार, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

0
जापानी

केरल के कोवलम जिले में 35 वर्षीय जापानी महिला पर्यटक से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर तेजा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है।

इसे भी पढ़िए :  जापानी डॉक्टर ओहसुमी ने नोबेल चिकित्सा का पुरस्कार जीता

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तेजा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तेजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 376 (बलात्कार के लिए सजा) के  तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तेजा का परिवार कोवालम में हस्तशिल्प की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार जापानी महिला अपने होटल के कमरे में जख्मी हालत में पड़ी थी और उसके खून बह रहा था। घायल अवस्था में ही होटल के कर्मचारियों ने महिला को सराकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस का कहना  है कि जापानी महिला शुक्रवार को ही कोवलम जिले में आई थी।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर ट्रेन हादसाः अब तक 120 की मौत, 200 से ज्‍यादा घायल, जानें कहां हुई चूक