जयललिता के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, कर रही हैं बातचीत: अस्पताल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद आपोलो अस्पताल ने शुक्रवार(21 अक्टूबर) को कहा कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’’ कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है।

इसे भी पढ़िए :  अदालत ने समूचे उप्र में अवैध खनन की सीबीआई जांच का आदेश दिया

अपोलो अस्पताल के मेडिकल सेवा की निदेशक डॉक्टर एन. सत्यभामा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘माननीय मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं और स्वास्थ्य सुधर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  एनडीए में शामिल हो सकती हैं तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके

सत्यभामा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा कि जयललिता जल्दी ही घर वापस लौटेंगी। उन्होंने बताया कि ‘‘अम्मा जल्दी घर लौटेंगी। अम्मा बिल्कुल ठीक हैं। वह होश में हैं। वह बात कर रही हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  104 दिन बाद एक साथ नज़र आए अखिलेश-शिवपाल, पढ़िए क्या था मौका और दोनों में क्या हुई बात ?