जेडीयू ने पार्टी के बडे़ नेता को किया सस्पेंड, पढ़ें क्यों?

0
महागठबंधन
फाइल फोटो

बिहार के रोहतास में पूर्व विधायक और जेडीयू नेता सूर्यदेव सिंह को दो बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूर्यदेव सिंह पर जमीन विवाद में चार बच्चों सहित पांच लोगों को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी जेडीयू नेता के साथ छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर बिक्रमगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उसके समर्थकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एसपी ने बताया कि सिंह और उसकी पत्नी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पूर्व विधायक के घर से तीन राइफल एवं सात कारतूस जब्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बाहुबली नेता पप्पू यादव की इस अपील से कानून व्यवस्था हो सकता है खराब

 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सहला खातून के तौर पर हुई है जबकि छोटे सिंह (40), साहिल कुमार (चार), प्रकाश कुमार (नौ) और अमर सिंह का सात वर्षीय एक बेटा गोलीबारी में घायल हो गया है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  27 अगस्त को 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव

 

खबर है कि पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह का लंबे समय से रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा थाॉ। इससे पहले भी कई बार इस मामले पर झगड़ा हो चुका है। रविवार शाम भी इसी जमीन विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। वहीं पास में खेल रहे एक बच्चे को गोली जा लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  अनोखी शादी: सेक्स चेंज करवा कर लड़के से बना लड़की, स्कूल के दोस्त से रचाई शादी

इस मामले में सूर्यदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सूर्यदेव सिंह 1990 में कम्युनिस्ट पार्टी और फिर 1995 में राजद से बिक्रमगंज से विधायक रहे। इस वक्त वे जनता जल युनाइटेज (जदयू) में हैं।