जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में बर्फ के नीचे दबे 5 जवान, राहत और बचाव कार्य जारी

0
बर्फ

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बर्फ धंसने के कारण सेना के 5 जवानों के फंसने की खबर है। सेना ने जवानों को निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि हिमस्खलन के कारण सेना के एक पोस्ट को नुकसान हुआ है और 5 जवान उसमें फंस गए हैं। हालांकि खबरों के मुताबिक सेना के जवान बर्फ के धंसने के कारण फंस गए हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में इस साल काफी बर्फबारी हुई है जिसके कारण मौसम विभाग राज्य में कई बार हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर चुका है।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़प में 2 की मौत, विधायक घायल

उल्लेखनीय है कि कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुए हिमस्खलनों में 15 जवान शहीद हो गए थे। बांदीपुरा में नियंत्रण रेखा के पास बर्फ की एक बड़ी चट्टान सेना के शिविर पर गिर गई थी जिससे कई सैनिक उसमें फंस गए थे। 10 सैनिकों के शव गुरुवार को मिले थे। इसके अलावा 5 अन्य सैनिकों के शव शुक्रवार को मिले थे। सेना के अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि एक जूनियर कमिशनप्राप्त अधिकारी समेत सात सैनिकों को बचा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक दूसरा हिमस्खलन भी गुरेज सेक्टर में ही शाम के वक्त हुआ। उसकी चपेट में एक गश्ती दल आ गया जो अपनी चौकी की तरफ जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  सियासी संकट में स्वाह हुई नगालैंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी, जेलियांग ने दिया इस्तीफे, रियो बनेंगे नए CM!

शहीद सैनिकों के शव को मौसम साफ होने के बाद उनके घर भेजा जाएगा। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कल बताया था, ‘मौसम साफ होने के तुरंत बाद शहीदों के शव उनके घर भेजने के लिए व्यवस्था की गई है।’

इसे भी पढ़िए :  भारत के दबाव से घबराए नवाज, कहा: पाकिस्तान भारत से वार्ता के लिए तैयार